फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में श्रीराम शर्मा चौक का पुनर्निर्माण कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक ने किया लोकार्पण

नवीन दलाल Updated Wed, 01 Oct 2025 03:44 PM IST

मुरथल अड्डा पर बुधवार को महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर उनकी प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, विधायक निखिल मदान व मेयर राजीव जैन ने उनकी प्रतिमा पर नमन किया। साथ ही उनके स्वतंत्रता संग्राम में अद्वितीय योगदान को याद किया। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा का जीवन राष्ट्र्भक्ति, त्याग और संघर्ष की प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अद्वितीय योगदान दिया और समाज में जागरूकता फैलाई। विधायक निखिल मदान ने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा ने आजादी के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया। कुछ समय पहले ब्राह्मण उत्थान समिति के सदस्यों और सर्व समाज के लोगों ने उन्हें बताया था कि पंडित श्रीराम शर्मा का चौक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और उसका जीर्णोद्धार करने की आवश्यकता है। मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने निगम अधिकारियों को चौक के सुंदरीकरण के आदेश दिए थे। अब जयंती पर ही चौक का दोबारा निर्माण करके लोकार्पण किया गया है। इस दौरान निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी, मुकेश सैनी, ब्राह्मण उत्थान समिति अध्यक्ष मुकेश शर्मा, मास्टर भगवान सिंह, अजय शर्मा, भारत भूषण दत्ता ,अनिल जमदग्नि, श्रवण कौशिक, दीपक गौतम, सुरेश कौशिक , राजेंद्र गौतम, कुलदीप वत्स भी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें