जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस भवन में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने की। पूर्व विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश को सूचना क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाया। जिसकी वजह से आज देश विकास की नई ईबारत लिख रहा है। ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को राजीव गांधी के सपनों को साकार करने के लिए राष्ट्रहित में प्रयास करने की जरूरत है। आज देश जिस दौर से गुजर रहा है उस हालात में हमारी और भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। प्रदेश प्रवक्ता राकेश सौदा ने कहा कि वर्तमान की नींव भूतकाल के इतिहास पर रखी गई है। राजीव गांधी ने हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने का काम किया। आज हमारी युवा पीढ़ी को उनके नक्शे कदम पर चलने की जरूरत है। इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, पूर्व विधायक जयवीर सिंह, पदम सिंह दहिया, ललित पंवार, नीलकंठ मुखीजा, अशोक छाबड़ा, प्रदीप गौतम, सुरेंद्र शर्मा, प्रिंस सरोहा भी मौजूद रहे।