फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: भारत कंडेरा दोबारा बने नगर निगम सोनीपत कर्मचारी यूनियन के प्रधान

नगर निगम कार्यालय में वीरवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई नगर निगम सोनीपत कर्मचारी यूनियन का त्रिवार्षिक चुनाव कराया गया। इसमें सर्वसम्मति से भारत कंडेरा को दोबारा प्रधान नियुक्त किया गया। चुनाव प्रक्रिया जिला प्रधान राजा चौहान की अध्यक्षता में हुई। यह चुनाव नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव मांगेराम तिगरा ,उप महासचिव सुनील कुमार चंडालिया, प्रेस सचिव राजीव खत्री व सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान देशराज नैन, वरिष्ठ प्रधान विजेंद्र कादियान की देखरेख में कराया गया। चुनाव में भारत कंडेरा को प्रधान, राजा चौहान को सचिव, रविंद्र बोहत को वरिष्ठ उपप्रधान, दीपक बोहत को कोषाध्यक्ष, सन्नी, विक्रम व कमलेश को उपप्रधान, विशाल, कमलेश व सुमित को सहसचिव, कमल, विक्की व शिवकुमार को प्रचार सचिव, त्रिलोक चंद व संदीप को प्रेस सचिव, राजीव खत्री को ऑडिटर, रामफूल को संगठन सचिव चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश महासचिव मांगेराम तिगरा ने शपथ ग्रहण कराई। प्रदेश उप महासचिव सुनील कुमार चंडालिया ने बताया कि लगातार कर्मचारियों के ऊपर सरकार शोषणकारी नीति बनाकर हमला कर रही है। प्रदेश में सभी कर्मचारियों ने मिलकर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ने का मन बना लिया है। 26 सितंबर को नगर पालिका, नगर परिषद, नगर निगम व अग्निशमन विभाग के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदेशभर में जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। सभी उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें