फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: बंगाली एसोसिएशन सोनीपत ने मनाया 34वां दुर्गा महोत्सव

सेक्टर-14 स्थित सामुदायिक केंद्र में बंगाली एसोसिएशन की ओर से विजयदशमी पर पांच दिवसीय 34वें दुर्गा महोत्सव को संपन्न किया गया। नवरात्र उत्सव मनाकर बंगाली समुदाय के लोगों ने तीन दिन तक मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की। बुधवार रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। दुर्गा महोत्सव में बच्चों ने मां दुर्गा की उपासना व भजनों पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं ने ढाक अर्थात बंगाली ढोल की थाप पर धुनुची नृत्य किया। खासकर महिलाओं ने देर रात तक बंगाली परंपरा पर आधारित माता रानी को समर्पित सिंदूर अर्पित कर सिंदूर खेल खेला व ढाक नृत्य कर रस्मों को निभाया। महिलाओं अखंड सौभाग्य की कामना के लिए ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया। साथ ही एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अपने पतियों की लंबी आयु की कामना की। वीरवार को पंडाल में महिलाओं ने पारंपरिक पोशाक में श्रद्धालुओं के साथ मां दुर्गा की आराधना की। इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को रथ पर विराजमान कर विसर्जन के लिए ले जाया गया। विसर्जन के साथ मां दुर्गा से सभी के सुखमय जीवन की कामना की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें