फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: दूषित पानी ड्रेन में छोड़े जाने के विरोध में बड़वासनी के ग्रामीण परेशान, डीसी को दी शिकायत

शाहिल शर्मा Updated Wed, 03 Jun 2026 06:09 PM IST

गांव बाघडू के ग्रामीणों की ओर से दूषित पानी ड्रेन में छोड़े जाने के विरोध में बड़वासनी के ग्रामीण बुधवार को लघु सचिवालय में पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त को शिकायत देकर मामले की जांच करन के साथ उचित कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण दलबीर सिंह, महेश, मुकेश, विजय ने बताया कि बाघडू ग्राम पंचायत की ओर से दूषित पानी बड़वासनी की ड्रेन में छोड़ा जा रहा है। ड्रेन खेतों से पानी उतारने के लिए बनाई गई है। गांव बाघडू से पानी के लिए उनके गांव की ड्रेन तक सीवर लाइन दबाई जा रही है। अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से गांव के लोगों को परेशानी हो रही है। उपायुक्त से मांग है कि इस मामले में जल्द संज्ञान लिया जाए। जांच करने के साथ ही बाघडू ग्राम पंचायत की ओर से किए जा रहे कार्य को रुकवाया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें