फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से रेलवे स्टेशनाें व ट्रेनों में अलर्ट

नवीन दलाल Updated Fri, 09 May 2025 02:59 PM IST

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) व राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सोनीपत के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। स्टेशनों के साथ ट्रेनों में भी यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है। रेलवे पुलिस ने स्टेशनों के साथ दिल्ली-पानीपत रूट पर ट्रेनों में सुरक्षा व गश्त बढ़ाई है। छोटे स्टेशनों पर ड्यूटी लगाकर अलग से जवानों की तैनाती की गई है। दिल्ली व अंबाला मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद आरपीएफ व जीआरपी स्टेशन पर आने वाले यात्रियों सहित दिल्ली की ओर बादली व पानीपत की तरफ गन्नौर तक ट्रेनों में हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। सोनीपत आरपीएफ व जीआरपी थाना में 35-35 पुलिसकर्मी तैनात हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते विवाद को लेकर दोनों थाना प्रभारियों के नेतृत्व में जांच तेज कर दी गई है। ट्रेनों में यात्रियों, सामान की जांच व गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 8 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह पुलिसकर्मी दिनभर बादली से गन्नौर तक आवागमन करने वाली ट्रेनों में जांच कर रहे हैं। वहीं, सोनीपत-गोहाना रूट पर जांच के लिए 10 पुलिसकर्मियों की अलग से ड्यूटी लगाई गई है। असामाजिक तत्वों व हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सोनीपत स्टेशन पर यहां से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में पुलिस यात्रियों के सामान की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें