फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: लाइसेंस रद्द होने के बाद भी चल रहा था नर्सिंग होम, किया सील

खरखौदा में थाना कलां मार्ग स्थित भारद्वाज नर्सिंग होम पर पीसी पीएनडीटी व नगरपालिका की टीम ने छापा डाला। इस दौरान टीम को मौके पर चिकित्सक तो नहीं मिली, लेकिन नर्सिंग होग में एक महिला की डिलिवरी हुई मिली। जिस चिकित्सक की ओर से नर्सिंग होम को पहले संचालित किया जा रहा है, उसके लाइसेंस को रद किया जा चुका है और वह नियम अनुसार अस्पताल को संचालित नहीं कर सकती है। जिस पर टीम ने महिला को अस्पताल से दूसरे अस्पताल में भेजा और रिकार्ड को खंगालने के लिए नर्सिंग होम को सील कर दिया। शहर के थाना कला मार्ग पर भारद्वाज नर्सिंग अस्पताल में 11 अप्रैल को पीसी पीएनडीटी, रोहतक की टीम ने छापा डाला था। उस दौरान टीम को एमटीपी किट तो मिली ही थी, वहीं एक महिला को गर्भपात की दवाए दिए जाने पर टीम ने इसकी कड़ी को उत्तर प्रदेश के बिजनौर से जोड़ा था, जहां पर उक्त महिला का अल्ट्रासाउंड हुआ था। ऐसे में अस्पताल की चिकित्सक सहित कई अन्य पर बिजनौर में मुकदमा दर्ज होने के साथ ही खरखौदा में भी एक मुकदमा अलग से दर्ज हुआ था। इसके बाद चिकित्सक तमन्ना का लाइसेंस रद कर दिया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें