सोनीपत के सांदल कलां के रहने वाले 21 वर्षीय आदित्य के अपहरण के बाद हत्या का मामले में सोनीपत एंटी गैंगस्टर यूनिट और सीआईए वन ने ज्वाइंट ऑपरेशन में अपहरण के बाद हत्या से पर्दा उठाया है। सोनीपत डीसीपी ईस्ट प्रबिना पी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मामले की जानकारी दी। पड़ोसी से 20 हजार के लेन-देन में 21 साल के आदित्य की हत्या की गई। आरोपी विश्वमित्र को क्राइम ब्रांच की टीम ने गांव के पास से ही गिरफ्तार किया है।