फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत से पीएम की रैली में यमुनानगर भेजी 84 बसें, लोकल रूट बंद होने से यात्री रहे परेशान

यमुनानगर में हुई प्रधानमंत्री के रैली के चलते सोमवार को सभी लोकल रूट बंद रहे और लंबे रूटों से बसों को हटाया गया। जिसकी वजह से यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे रूट पर बसें बहुत कम होने से बस अड्डे पर यात्रियों को बसों के आने का इंतजार करना पड़ा। यात्री पूछताछ खिड़की पर बसों के चलने की जानकारी लेते रहे। यमुनानगर में हुई प्रधानमंत्री के रैली में सोनीपत जिला से 110 रोडवेज बसों का इंतजाम किया था। इनमें से 10 बसों को रविवार को यमुनानगर प्रशासनिक ड्यूटी पर भेज दिया था। सोमवार सुबह शहर व विभिन्न गांवों से 100 में से 84 बसों को भेजा गया। प्रधानमंत्री की रैली जाने वाले लाेगों की संख्या कम होने की वजह से 18 बसे को बस अड्डे पर वापस पहुंची। उसके बाद उन बसों को रोहतक रूट, दिल्ली व मेरठ रूट पर बसों चलाया गया। लोकल व लंबे रूटों पर बसों की आवाजाही प्रभावित होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। रोडवेज डिपो महाप्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर 84 बसें पानीपत पहुंची और व्यवस्था बनाए रखने के लिए बसों के रूटों पर ट्रिप बढ़ाए गए हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी न हो और परिवहन समिति की बसों का भी संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें