सोनीपत नगर निगम की ओर से पेंशनधारकों के लिए पेंशन दस्तावेज सत्यापन किए जा रहे हैं। बाबा धाम के पीछे सामुदायिक भवन में लगाए जा रहे शिविर के काफी संख्या में पेंशनधारक पहुंच रहे है। क्षेत्रीय कर अधिकारी के मुताबिक निगम क्षेत्र में अब तक 14500 पेंशनधारकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा चुका है, जबकि समाज कल्याण एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से 32000 लोग पेंशन ले रहे हैं। बाबा धाम मंदिर के पीछे वार्ड नंबर 5 स्थित सामुदायिक भवन में शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें वार्ड नंबर 1 से 20 तक कोई भी पेंशनधारक अपने दस्तावेज सत्यापित करवा सकते हैं। शुक्रवार को लगाए गए शिविर में काफी संख्या में पेंशनधारक दस्तावेजों का सत्यापन कराने के लिए पहुंचे हैं। यह शिविर 27, 28 और 29 जनवरी को भी लगाया जाएगा। लोगों से अपील है कि अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराने के लिए वह शिविर में मूल दस्तावेज भी जरूर लाएं। उन्होंने कहा कि बिना दस्तावेजों की जांच के किसी भी पेंशनधारक की पेंशन नहीं काटी जाएगी।