सिरसा के रोडी में एक 22 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पिछले पांच साल से वह नशे का आदी था। चार पांच दिन पहले उसे बेहोशी की हालत में बठिंडा के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उसकी मंगलवार रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को युवक का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं, जहां गांव में मातम छाया हुआ था। इसी दौरान रोडी के सूरतिया रोड पर बसे आबादी क्षेत्र में एक घर से चिट्टा खरीदने के लिए एक गाड़ी चालक आया। इसकी सूचना ग्रामीणों को लग गई। ग्रामीणों ने उसका पीछा कर नाका पुलिस को सूचित किया। नाका पुलिस ने उसे रोकने के लिए अवरोधक लगा दिए। गाड़ी चालक ने तेज गति से नाके से पहले एक गली में गाड़ी मोड़ दी। पुलिस कर्मचारी भागकर दूसरी ओर चौक पर पहुंचे तो युवक तेजी से गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस मुस्तैदी भी काम नहीं आई।