सिरसा-डबवाली हाईवे पर गांव खैरेकां बस स्टैंड पर सुबह साढ़े सात बजे ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। जब बस चालक खैरेकां बस स्टैंड से सवारियां चढ़ा रहा था। ऐसे में बस 10 फीट नीचे खड़े में जा उतरी। अचानक हुए हादसे से आठ से 10 सवारियों को चोटें आई। वहीं, चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। हादसे की आवाज सुनकर गांव खैरेकां के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और सवारियों को बस से बाहर निकाला। इस दौरान दूसरे वाहनों से घायल सवारियों को नागरिक अस्पताल पहुंचा। चालक और परिचालक पूरी तरह से सुरक्षित बच गए। बस स्टैंड पर खोखे के पास खड़े लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। बता दें कि सिरसा डिपो की बस संगरिया जा रही थी। इस दौरान वह सवारियों को बैठाने के लिए खैरेकां बस स्टैंड पर रूकी। तभी पीछे से आ रहे क्रेशर से भरे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।