फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शताब्दी वर्ष पर पंच परिवर्तन का संकल्प

शाहिल शर्मा Updated Sun, 05 Oct 2025 05:08 PM IST

शहर के भगवान गौतम उपनगर के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम नेहरू पार्क में हुआ। इसमें स्वयं सेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कृष्ण हिसार विभाग कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जुगनू नंबरदार ने की और उन्होंने संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का मंच संचालन कर्मवीर व मनोज ने संयुक्त रूप से किया। इस कार्यक्रम में जगतार जिला कार्यवाह, सिरसा भी उपस्थित थे। मुख्य वक्ता कृष्ण ने अपने उद्बोधन में संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सभी साक्षी स्वयं सेवकों को बधाई दी और कहा कि इन 100 वर्षों में स्वयंसेवकों की 4 पीढ़ियों ने त्याग, तपस्या से संघ को इस मुकाम तक पहुंचाया है और हम सब इसके साक्षी हैं। इस 100 वर्ष के कार्यकाल में संगठन को विभिन्न प्रकार की प्रताड़ना, उपहास और विपरीत परिस्थितियों को सहना पड़ा। कई बार संघ पर प्रतिबंध लगा। संघ के स्वयंसेवकों की प्रताड़ना हुई, उन्हें जेलों में डाला गया। परंतु संघ का कार्य कभी रूका नहीं और दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही गया। 1925 में पांच स्वयं सेवकों से शुरू हुआ संघ आज वर्तमान में 50 हजार से अधिक स्थानों पर शाखाएं लगा रहा है। जिसमें नित्य एक करोड़ के लगभग स्वयं सेवक भाग लेते हैं। 50 के करीब अखिल भारतीय संगठन जैसे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, भारत विकास परिषद, सेवा भारती आदि संघ के स्वयंसेवकों द्वारा चलाए जा रहे हैं और जो संगठन देश के अंदर सदस्यता के हिसाब से प्रथम स्थान पर है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें