फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा के रामपुरा ढिल्लों पारिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी की हत्या

सिरसा के चोपटा क्षेत्र के गांव रामपुरा ढिल्लों में सुबह चार बजे दिल दहला देने वाली घटना हुई। पति ने पारिवारिक कलह से तंग आकर खाट पर साई हुई अपनी पत्नी की कस्सी से गर्दन काट डाली। इसके बाद पुलिस को स्वयं फोन कर हत्या की सूचना दी। पुलिस भी एक बारगी हैरान रह गई और गांव पहुंच गई। गांव में पुलिस को हत्या करने वाले आरोपी का घर ढूंढने में परेशानी का सामना न करना पड़े। ऐसे में आरोपी खुद गली में खड़ा होकर पुलिस के आने का इंतजार करता था। नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और घर के अंदर जांच की तो महिला का धड कटा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घर के अंदर बने कमरे में बंद कर दिया। वहीं मृतका के परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी। वहीं, पुलिस की टीम घर के बाहर पहरा लगाकर बैठ गई। पुलिस परिजनोंं के आने का इंतजार कर रही है ताकि हत्या की असली वजह का पता चल सके। उसके बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें