फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: बैरागी समाज सहित किसान नेताओं ने मनीषा के लिए प्रदर्शन कर मांगा न्याय

लोहारू थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी मनीषा बैरागी को न्याय दिलाने को लेकर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सोमवार को जिला उपायुक्त को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचे बैरागी समाज संगठन जिला सिरसा सहित आस-पास के ग्रामवासियों, जिला किसान यूनियन, मजदूर यूनियन एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर लखविंद्र सिंह औलख ने बताया कि ढाणी लक्ष्मण गांव की होनहार मेडिकल विषय से सीनियर सेकेंडरी उत्तीर्ण छात्रा मनीषा बैरागी, जो वर्तमान में प्ले किड स्कूल गांव सिंघानी लोहारु स्कूल में आगे की पढ़ाई करने हेतु बजट की आवश्यकता के लिए अध्यापन का कार्य पिछले एक महीने से कर रही थी। 11 अगस्त को दोपहर बाद मनीषा बैरागी के साथ अत्यंत एवं निंदनीय घटना घटित हुई। 13 अगस्त को मनीषा की तेजधार हथियार से हत्या कर शव खेतों में फैंक दिया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे हरियाणा की आत्मा को झकझोर दिया है। यह न केवल मनीषा के परिवार की त्रासदी है, बल्कि यह समूचे प्रदेश की अस्मिता, सुरक्षा एवं नारी-सम्मान का प्रश्न है। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध की उच्चस्तरीय एसआईटी द्वारा तत्काल और निष्पक्ष जांच करवाई जाए। दोषियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में कोई भी बेटी ऐसे अपराध का शिकार न हो। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर शीघ्र निर्णय सुनिश्चित किया जाए। इस मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा लापरवाही पाई गई है। इसलिए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करके कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें