यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सुरक्षित सफर को लेकर पुलिस प्रशासन 6 माह से चलाए जा रहे अभियान में जब्त हॉर्न, साइलेंसर को बुलडोजर से नष्ट किया। अभियान के तहत डीएसपी ट्रैफिक संजीव बल्हारा एवं ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह की मौजूदगी में शहर में संचालित मोटरसाइकिलों से पटाखा जैसी तेज आवाज करने वाले अवैध हॉर्न व साइलेंसर को बड़ी संख्या में जब्त यिका गया था। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने कहा कि सिरसा पुलिस जनता की सुरक्षा व सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क पर किसी को भी कानून हाथ में लेने या सार्वजनिक शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पटाखा हॉर्न न केवल कानों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि यह ट्रैफिक अनुशासन और आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। डॉ. मयंक गुप्ता ने कहा कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा। जो भी वाहन चालक अवैध रूप से तेज आवाज वाले हॉर्न, साइलेंसर, या प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।