हरियाणा प्रदेश में एक कहावत बेहद मशहूर है कि ‘कथनी और करनी में बहुत फर्क होता है’ लेकिन इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है, सिरसा के ओढ़ा क्षेत्र के गांव बनवाला निवासी पुरखा राम सिहाग ने, जिन्होंने अपनी पूरी सम्पत्ति बनवाला गौशाला अनुसंधान केन्द्र के नाम कर दी।