हरियाणा के शहर व कस्बे में सड़ रहा कचरा अब तीन दिन और नहीं उठेगा, क्योंकि नगर पालिका कर्मचारी संघ ने 29 अक्तूबर तक हड़ताल बढ़ाने का निर्णय लिया है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने बयान जारी कर कहा है कि सरकार कर्मचारियों की मांगों के प्रति सकारात्मक नहीं है।