फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: फूल खरीदने दिल्ली जा रहे युवक की हत्या, पुलिस कर रही जांच

शाहिल शर्मा Updated Thu, 25 Dec 2025 02:19 PM IST

शहर के सोनीपत स्टैंड पर बदमाशों ने दुर्गा कॉलोनी के अंकित (22) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दिल्ली से फूल लेने के लिए घर से निकले युवक पर बदमाशों ने उसके घर के पास ही वारदात को अंजाम दिया। इसकी वजह सड़क पर साइड देना बताया जा रहा है। दुर्गा कॉलोनी का अंकित सोनीपत बस स्टैंड के पास फूल बेचता था। बुधवार रात वह फूल लेने के लिए दिल्ली जा रहा था। रास्ते में साइड देने की बात पर उसकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। कहासुनी झगड़े में बदल गई। युवकों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान पहले पिस्टल से गोली चलाने का प्रयास किया लेकिन गोली नहीं चली। उसके बाद बदमाशों ने उसे चाकू घोंप दिया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों का कहना है कि बुधवार देर रात अंकित फूल लेने के लिए अपनी गाड़ी से दिल्ली जा रहा था। घर से कुछ दूर गली में ही गाड़ी को साइड करने की बात पर दो युवकों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। युवकों ने पहले पिस्टल से फायर करने की कोशिश की। गोली नहीं चली तो बदमाशों ने गाड़ी से चाकू निकाल कर अंकित पर कई वार किए। इससे वह घायल हो गया। गंभीर हालत में युवक को पीजीआई में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी अंकिता ने बताया कि पुलिस को देर रात एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। इस मामले की जांच की जा रही है। हमलावर किलोई के युवक बताए गए हैं। इनकी पहचान हो चुकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें