फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में बिना सेफ्टी किट के सीवर लाइन में घुसकर सफाई कर रहे कर्मी

विभागीय नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। सरकार के बार-बार निर्देश के बाद भी बिना सेफ्टी किट के सफाई कर्मी सीवर में अंदर घुसकर सफाई कर रहे हैं। रोहतक के मालगोदाम रोड पर शुक्रवार को एक कर्मी बिना सेफ्टी किट के सीवर लाइन अंदर जाकर सफाई करता दिखाई दिया। बिना सुरक्षा उपकरणों के गहरे सीवरों की सफाई कराकर कर्मचारियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां एक सफाईकर्मी को बगैर सेफ्टी किट के ही सीवर के अंदर उतार दिया गया। वह घंटों जाम सीवर को खोलने में जुटा रहा। गनीमत रही कि इस बीच कोई हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें