फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर कॉलोनी में जलसंकट से लोग परेशान, कहा-बीते 2 माह से नहीं आ रहा पानी

शाहिल शर्मा Updated Tue, 13 May 2025 05:38 PM IST

आंबेडकर कॉलोनी में जलसंकट गहराया हुआ है। कॉलोनीवासियों ने अधिकारियों से राहत की गुहार लगाई है। कॉलोनीवासी मंगलवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल नंबर तीन के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचे। आंबेडकर कॉलोनी निवासी मोनू ने बताया कि कॉलोनी में बीते करीब 12 साल से पानी की समस्या बनी हुई है। बीते दो महीने से न पीने का पानी है, न नहाने के लिए। कॉलोनीवासी पहले भी अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। दो महीने से एक बूंद पानी नहीं आ रहा है। पानी का टैंकर मंगवाकर काम चलाना पड़ रहा है। यह टैंकर 500 से 600 रुपये का आ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन हमारी समस्या को नजरअंदाज कर रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें