विश्वकर्मा पब्लिक स्कूल में रविवार को विश्वकर्मा शिक्षण संस्था के कॉलेजियम का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। चुनाव अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अब तक 40 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है। श्री विश्वकर्मा एजुकेशनल सोसायटी के चुनाव अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि संस्था के कुल 3,266 मतदाता हैं और कुल 120 कॉलेजियम बनाए गए हैं। इनमें से 84 कॉलेजियम में सिंगल आवेदन होने से निर्विरोध चुनाव हो चुका है, जबकि 36 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इन 36 वार्डों में 74 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान बैलेट पेपर से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण चल रहा है, कोई हॉटस्पॉट नहीं है। 4 बजे मतदान बंद होने के तुरंत बाद काउंटिंग शुरू होगी और साढ़े पांच बजे के आसपास परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया 6 से 8 घंटे में पूरी हो जाएगी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि इसके बाद संस्था की गवर्निंग बॉडी के चुनाव 20 सितंबर को होंगे। कॉलेजियम चुने जाने के बाद वही गवर्निंग बॉडी का चुनाव करेंगे।