फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में बिजली की समस्या से परेशान मकड़ौली ग्रामीणों ने देर रात टोल पर लगाया जाम

सुनील कुमार Updated Fri, 17 Jul 2026 01:22 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। मकड़ौली गांव के ग्रामीणों ने बिजली की लगातार बनी समस्या के विरोध में वीरवार देर रात करीब 12:30 बजे मकड़ौली टोल पर जाम लगा दिया। जाम लगते ही टोल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर जाम खुलवाया। ग्रामीण निपुण बजाड़ ने कहा कि गांव में पिछले कई दिनों से बिजली की दिक्कत बनी हुई है लेकिन प्रशासनिक अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे। बिजली न होने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। अधिकारियों को फ़ोन करते हैं लेकिन कोई जवाब नहीं मिलता। इसी गुस्से में ग्रामीण टोल पर प्रदर्शन करने को मजबूर हुए ताकि प्रशासन के कानों तक बात पहुंचे।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द स्थाई समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करने पर विवश होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें