फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल मोड़ से सुभाष चौक तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से वीरवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसकी अगुवाई राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने की। शहर के मेडिकल मोड़ पर सुबह साढ़े आठ बजे भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को भी आना था। उनके आने के बाद एक घंटा देरी से तिरंगा यात्रा मेडिकल मोड़ से शुरू हुई। पैदल ही भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए डी पार्क, बजरंग भवन, अशोका चौक होते हुए मानसरोवर पार्क के नजदीक सुभाष चौक पर पहुंचे। सुभाष चौक पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें