रोहतक के सेक्टर तीन स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रो. असीम कुमार घोष ने विशेष कार्यक्रम के तहत शिक्षक व विद्यार्थियों से संवाद किया है। उन्होंने निपुण मिशन के तहत बनाई गई निपुण वाटिका के बारे में निपुण रिपोर्टरों से ही बात की। नन्हें रिपोर्टरों ने अपनी रचनात्मक गतिविधियों को राज्यपाल को बताया। 5राज्यपाल ने बारी-बारी सभी विद्यार्थियों से बातचीत की। वहीं, उन्होंने बच्चों के साथ प्रदेश के पहले निपुण वाटिका कॉन्सेप्ट की केक काटकर सरहाना की। बच्चों के केक खिलाते गए और खुद ही बच्चों के मुंह को पौंछते गए।