फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: मंडी में धान की आवक हुई तेज, उठान धीमा

मंडी में धान की आवक तेजी से बढ़ रही है लेकिन खरीद व उठान में कमी के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को मंडी मेें खरीद बंद रही। मील खरीदार का कोटा पूरे होने के कारण खरीद बाधित रही। मील खरीदार की तरफ से खरीद की मात्रा बढ़ाने की बात चल रही है। अब तक मंडी में कुल आई धान की लगभग 54 प्रतिशत खरीद हो पाई है। अब तक करीब 31 हजार क्विंटल धान की खरीद हुई है। मंडी में लगभग 57380 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। उठान धीमी गति से होने के कारण शेड व मंडी परिसर में ही धान के बैग रखे हैं। बारिश आने पर बैग भीग सकते हैं। इससे किसानों को मंडी परिसर में ही धान उतारना व फैलाना पड़ रहा है। कुछ समय पहले किसान भी उपायुक्त के नाम शिकायत पत्र लेकर लघु सचिवालय पहुंचे थे। किसानों ने प्रशासन से मंडी में खरीद के लिए दो से तीन मील खरीदारों की व्यवस्था करने की मांग की थी। हरियाणा वेयरहाउस कार्पोरेशन के डीएम से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें