खाटू श्याम मंदिर रोहतक की ओर से मंगलवार को दसवीं फाल्गुन निशान यात्रा निकाली गई। तहसील कार्यालय के सामने सोहम मंदर परिसर से सुबह 8:30 बजे 1100 रंगबिरंगी श्याम ध्वजाओं के साथ शोभा यात्रा शुरू हुई। यहां छोटू राम चौक, सिविल रोड, भिवानी स्टैंड, दुर्गा भवन मंदिर, माल गोदाम रोड, पुरानी अनाज मंडी, रेलवे रोड, झज्जर रोड, गोयल मार्बल हाउस वाली गली से होते हुए जनता कालोनी स्थित पीपल वाली गली स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। निशान यात्रा में भक्त बाबा श्याम के भजनों पर नाचते-गाते नजर आए। बाबा श्याम का भव्य फूलों से सजा दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। श्रद्धालु परिवारजनों संग यात्रा में शामिल हुए व बाबा श्याम को निशान अर्पित कर पुण्य के भागी बने।