फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तिलियर पर्यटन केंद्र पर नव वर्ष पार्टी की धूम

नव वर्ष के पहले दिन बुधवार को तिलियार पर्यटन केंद्र में मेले सरीखा माहौल रहा। यहां सैकडों की संख्या में पर्यटक पिकनिक पार्टी करने पहुंचे। पर्यटकों ने केंद्र के लॉन में खूब खाया-पीया व खेल गतिविधियों का जमकर लुत्फ उठाया। बड़ों के साथ बच्चे भी पिकनिक के लिए पहुंचे। बच्चों ने खेल के अलावा झूला झूला व संगीत की धुन पर जमकर झूमे। इसके चलते केंद्र पर दिनभर चहल-पहल बन रही। तिलियार पर हर नववर्ष पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली व एनसीआर से भी लोग पिकनिक करने पहुंचते हैं। इसी कड़ी में बुधवार को लोग बड़ी संख्या में पिकनिक के लिए पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें