फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में साझा मोर्चा की सांकेतिक भूख हड़ताल समाप्त, 8 जून को परिवहन मंत्री व 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का होगा घेराव

रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को लेकर रोहतक डिपो के साझा मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा वीरवार को नया बस अड्डा पर की जा रही 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल समाप्त कर दी गई। हालांकि, कर्मचारियों का आक्रोश अब भी बरकरार है। साझा मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार लगातार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। निजी बसों को परमिट देने की योजना और नियमित कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान न होने से कर्मचारियों में असंतोष है। साझा मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द उनकी लंबित मांगों को नहीं माना, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके तहत 8 जून को अंबाला में परिवहन मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। इसके साथ ही कच्चे कर्मचारियों के समर्थन में 20 अप्रैल को रोडवेज कर्मचारी मुख्यमंत्री के आवास का भी घेराव करेंगे। मोर्चा पदाधिकारियों का कहना है कि यह केवल शुरुआत है, अगर सरकार ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई तो भविष्य में पूर्ण हड़ताल भी की जा सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें