फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक में विद्यार्थियाें ने शपथ ली की वे अपने मताधिकार का पूरी जिम्मेदारी के साथ उपयोग करेंगे

रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में राष्ट्रीय मतदाता दिवस साथ मनाया गया। इस अवसर पर इन द ओपिनियन ऑफ द हाउस, द इंडियन कांस्टिट्यूशन हैज शेपड एंड फैसिलिटेड इंडियाज प्रोग्रेस जर्नी विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह कार्यक्रम एमडीयू के स्वराज सदन में आयोजित किया गया। डीन, स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा की अगुवाई में शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित शिक्षकों, गैर शिक्षक कर्मियों तथा विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे भारत के संविधान में दिए गए लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करेंगे तथा अपने मताधिकार का पूरी जिम्मेदारी के साथ उपयोग करेंगे। डीन प्रो. रणदीप राणा ने विद्यार्थियों को चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें