फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक में एसकेएस सीएम कैंप कार्यालय कुरुक्षेत्र में 15 व 16 को करेगा प्रदर्शन

सर्व कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक नहर भवन स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। यहां कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 15-16 फरवरी को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय कुरुक्षेत्र में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच ने की। संचालन जिला सचिव मनजीत पांचाल ने किया। यहां राज्य सचिव जयवीर चहल, राज्य कमेटी सदस्य सुमेर सिवाच भी मौजूद रहे। जिला प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों की मांगों को लगातार अनदेखा कर रही है। सर्व कर्मचारी संघ कई बार पत्राचार कर कर्मचारियों की मांगों का समाधान बातचीत के माध्यम से करने का आग्रह कर चुका है। इसके बावजूद सरकार इसे अनदेखा कर रही है। हरियाणा का अलग से वेतन आयोग गठित हो। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को बहाल करके उन्हें वापस नौकरी दी जाए।इसका ज्ञापन सभी विधायकों के माध्यम से सरकार को दिया जाएगा। इसके लिए जिला कमेटी ने बसों का प्रबंध कर दिया है। बैठक में कर्मचारियों से आंदोलन में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की गई। इस मौके पर जोगिंदर दलाल, जगपाल सांगवान, राजेंद्र डाबला, विकास दहिया, विनोद कुमार, मंजीत बजाड, सुनिल शर्मा, सतपाल शर्मा, रामनिवास सैनी, अनिल सिंगला पदाधिकारी ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें