फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में सफाई कर्मचारियों ने सड़कों पर फैलाया कचरा

सफाई कर्मचारियों की 11 दिनों से चली आ रही हड़ताल के चलते अब आमजन की दिक्कतें बढ़ चली है। सफाई कर्मचारियों ने रविवार को सड़कों पर कचरा फैला दिया। जिससे राहगीरों को दिक्कतें हुई। शहर में उन सड़कों पर भी कूड़ा फैलाया है जहां कभी कूड़ा नहीं होता है। नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ की 6 अगस्त से चल रही हड़ताल अब 18 अगस्त तक बढ़ाई गई है। जिससे आमजन को अभी आगामी दो दिन और परेशानी उठानी पड़ सकती है। सड़कों पर कचरा फैलाने के चलते शहर में हर बाजार व सड़क पर कचरा देखा जा रहा है। संघ की रोहतक इकाई के प्रधान शंभू टांक ने कहा कि सरकार ने 13 मई को हुई वार्ता में कर्मचारियों की मांगों को मान लिया था। लेकिन सरकार अब अपने वादे से ही मुकर रही है। जिससे कर्मचारियों में रोष है और आंदोलन तेज किया गया है। टांक ने यह भी कहा कि 17 अगस्त से विधायक, सांसद व मेयर के अलावा सभी पार्टियों के जिला अध्यक्षों से भी समर्थन मांगने जाएंगे। मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें