फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में भाजपा मंगल कमल कार्यालय के बाहर संयुक्त किसान मोर्चा ने किया को विरोध प्रदर्शन

सुनील कुमार Updated Wed, 22 Jul 2026 02:17 PM IST

देश में पुलिस राज स्थापित, छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज करने वालों को सजा दो : किसान नेता सुमित दलाल संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। राजीव गांधी स्टेडियम स्थित भाजपा मंगल कमल कार्यालय के बाहर संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों की ओर से नीट परीक्षा मामले कार्रवाई व आवाज उठाने पर लाठी चार्ज करने के मामले में भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुतला फूँका। विरोध प्रदर्शन में किसान नेता सुमित दलाल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। सुमित दलाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस देश में पुलिस राज स्थापित कर दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर आवाज उठाता है तो उसके घर पुलिस पहुंच जाती है। क्या संघर्ष करना और आवाज उठाना अपराध हो गया है? संविधान हमें अधिकार देता है, लेकिन सरकार उस पर हमला कर रही है। इन हमलों से हम डरेंगे नहीं, चाहे गिरफ्तारी ही क्यों न हो। सुमित दलाल ने छात्रों के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा, हमने आज इस आंदोलन में छात्रों के जायज आंदोलन का समर्थन किया है। विद्यार्थियों की सभी मांगें पूरी की जाएं। महिलाओं पर सिविल ड्रेस में आकर जो बर्बर लाठीचार्ज किया गया है, उन दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। सुमित दलाल ने कहा कि सरकार किसानों और छात्रों दोनों की आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि खेती की बढ़ती लागत, बीमा, सब्सिडी और ट्रैक एंड ट्रेस प्रणाली जैसे मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है। जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जातीं, आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान किसान नेता सुनील मलिक, भारतीय किसान यूनियन रोहतक के रणवीर और किसान मजदूर मोर्चा के उमेद सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें