प्रदेश के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्णलाल पंवार का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व के आशीर्वाद से नायब सैनी सरकार चल रही है और पूरे पांच साल तक चलेगी। वे बुधवार को जिला परिवेदना समिति की बैठक के बाद जिला विकास भवन में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की ओर से 12 विधायकों को लंच पर बुलाने के सवाल का जवाब दे रहे थे।