रोहतक में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा बुधवार को तहसील रोड स्थित रेड क्रॉस कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। शिविर का उद्घाटन आईएएस अधिकारी अभिनव ने किया और रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। 99 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान शिविर में कुल 99 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें अधिकतर विद्यार्थी शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं को बैच देकर सम्मानित किया गया। आईएएस अधिकारी ने युवाओं से अपील की कि वे रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं, दुर्घटनाओं में घायल लोगों और डेंगू जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जान बचाने में रक्तदान अहम भूमिका निभाता है।