फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: सॉफ्टवेयर खामियों के विरोध में पटवारियों-कानूनगो का 2 दिवसीय सांकेतिक धरना शुरू, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

रोहतक। नए सॉफ्टवेयर में आ रही दिक्कतों और डीसीएस प्रणाली में खामियों के विरोध में रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा की रोहतक इकाई ने वीरवार को तहसील कार्यालय परिसर में दो दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू किया। धरने के दौरान कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की और समस्याओं को जल्द दूर करने की मांग उठाई। पटवारियों ने कहा कि नए सॉफ्टवेयर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण फर्द, नकल और रजिस्ट्री संबंधी काम घंटों लटक रहे हैं। इससे आमजन को परेशानी हो रही है और कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि जल्द ही सॉफ्टवेयर की कमियों को ठीक नहीं किया गया और डीसीएस में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। धरने में बड़ी संख्या में पटवारी और कानूनगो शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें