महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के खेल परिसर स्थित डॉ. मंगल सेन मल्टीपर्पज जिम्नेजियम हॉल में आज ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पेंचक सिलाट (पुरुष) चैम्पियनशिप के वीरवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। देशभर की 51 यूनिवर्सिटीज के 350 खिलाड़ी ले रहे भाग हे। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली के आकाश ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के वैभव को हराकर फाइनल में जगह बनाई । गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के नवप्रीत ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के अमित को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।