ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करने के बाद पहलवान रीतिका खरकड़ा पहली बार रोहतक पहुंची। इस दौरान अस्थल बोहर स्थित घर में शहरवासियों ने उनका स्वागत किया। रीतिका खरकड़ा ने हैवीवेट में पहली बार देश को ओलंपिक कोटा दिलाया है। जुलाई में पेरिस ओलंपिक में भाग लेने से पहले वह यूरोप जाकर अभ्यास करेगी।