फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: अब तीन दिन और हड़ताल करेंगे अग्निशमन कर्मी

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अड़े अग्निशमन कर्मियों की हड़ताल और उग्र हो गई है। मानसरोवर पार्क स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर सोमवार को छठे दिन में हड़ताल जारी रही। कर्मचारियों ने प्रशासन के रुख से नाराज होकर हड़ताल को और 3 दिन के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है जिससे शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान सोनू हुड्डा ने कहा कि जब तक सरकार और प्रशासन उनकी जायज मांगों को मानकर लिखित आश्वासन नहीं देते, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें