फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: एमडीयू में गैर शिक्षक कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल, काले बिल्ले लगाकर जताया विरोध

शाहिल शर्मा Updated Wed, 20 May 2026 04:43 PM IST

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक कर्मचारियों ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलम छोड़ हड़ताल की घोषणा करते हुए काले बिल्ले लगाकर सांकेतिक विरोध दर्ज किया। प्रशासनिक गेट पर आयोजित आम सभा में कर्मचारियों ने पदोन्नति से संबंधित डीपीसी बैठक में देरी, डिमांड चार्टर पर वार्ता न होने, गैर शिक्षकों के पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति, 3200-3600 ग्रेड लागू करने तथा एडवाइजर और कंसल्टेंट नियुक्तियों का विरोध किया। सभा में कर्मचारियों ने कुलपति प्रो. मिलाप पुनिया की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। कर्मचारियों का आरोप है कि एक महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। बाद में प्रधान सुरेश कौशिक के नेतृत्व में कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया। जहां मांगों को लेकर तीखी बहस भी हुई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो शुक्रवार की आम सभा में बड़ा फैसला लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें