फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सिमरदीप सिंह पहुंचे दादरी, कानून एवं व्यवस्था के मद्देनजर डि्रल का लिया जायजा

रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सिमरदीप सिंह ने मंगलवार को दादरी जिले का दौरा किया। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा व जिला पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पुलिस लाइन में पहुंचकर उन्होंने सलामी ली। इसके उपरांत थाना सदर, थाना महिला, पुलिस लाइन, मेस और असला गृह का औचक निरीक्षण किया और लॉ एंड ऑर्डर कंपनी द्वारा प्रस्तुत सुरक्षा ड्रिल का मूल्यांकन कर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आईजी ने थानों में तैनात पुलिस कर्मियों से बातचीत कर फ्रंटलाइन सेवाओं, शिकायत निवारण प्रक्रिया, त्वरित जवाबदेही और महिला शोषण मामलों के संज्ञान लेने के तरीकों की समीक्षा की। असला गृह तथा पुलिस लाइन में हथियारों के रख-रखाव, गोपनीयता और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण कर आवश्यक टेक्निकल सुधार और नियमित ऑडिट की हिदायत दी गई। थाना स्तर पर शिकायतों के रजिस्टर, पॉक्सो व घरेलू हिंसा से जुड़े रिकॉर्ड और आपात परिस्थितियों के प्रोटोकॉल की व्यावहारिक जांच की गई व मालखाना का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। लॉ एंड ऑर्डर कंपनी द्वारा प्रस्तुत मॉक ड्रिल में त्वरित तैनाती, क्षेत्रीय समन्वय, दंगा रोधी फोर्मेशन और नागरिक सुरक्षा के लिए अपनाए जाने वाले प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। आईजी ने प्रदर्शन को सराहा लेकिन कहा कि और अधिक सतत प्रशिक्षण, कम्युनिकेशन लिंक मजबूत करना और शुरुआती अलर्ट सिस्टम पर काम जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें