शहर के दिल्ली रोड पर शुक्रवार को इंडियन नेशनल लोक दल के कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक और दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान इनेलो नेताओं ने सीटीएम शुभम को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इनेलो नेता मनजीत कन्हेली ने कहा कि हमारे बच्चों के साथ जो पेपर लीक किया गया है और जो छात्रों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुरा हाल किया गया है। इसके विरोध में आज हमने ज्ञापन सौंपा है। मनजीत कन्हेली ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हम मांग करते हैं कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्यवाही हो। जो हमारे बच्चे मेहनत करते हैं उनके साथ धोखाधड़ी हो रही है और सरकार रवैया अपना रही है। आतंकवादियों के खिलाफ तो सरकार ने साफ कर दिया है कि किसी भी छात्र के साथ जांच नहीं की जाएगी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। इनेलो नेता व जिला पार्षद धीरज मलिक कहा कि सरकार और कोर्ट केवल आश्वासन दे रहे हैं, कोई कार्यवाही नहीं कर रहे। छात्रों के साथ बुरा हाल कर रखा है। आज हमारे छात्र सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो रहे हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, उन्हें घसीटा जा रहा है। उनके साथ जो व्यवहार किया जा रहा है, वह किसी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया कि पार्टी की ओर से डीजीपी साहब को ज्ञापन सौंप दिया गया है और हम मांग करते हैं कि इस पूरे मामले का संज्ञान लिया जाए और दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगी।