फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में मांगों को लेकर नगर निगम कर्मियों ने किया काले झंडे लेकर प्रदर्शन, डीडीपीओ राजपाल चहल को सौंपा मांग पत्र

नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को नगर निगम के कर्मचारियों ने लघुसचिवालय के बाहर काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश सरकार को डीडीपीओ राजपाल चहल के माध्यम से मांग पत्र सौंपा। नगर निगम इकाई के प्रधान शंभू ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करे, नहीं तो 20 मई को कुरुक्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास का घेराव करेंगे। सुबह नगर निगम के कर्मचारी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। साढ़े 11 बजे हाथों में काले झंडे लेकर प्रदर्शन करते हुए लघुसचिवालय के बाहर पहुंचे और सरकार के नाम डीसी धीरेंद्र खड़गटा को मांग पत्र देने की मांग की। इसके बाद डीडीपीओ नीचे और प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का मांग पत्र लेकर सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाने का भरोसा दिया। इसके बाद निगम कर्मचारी लौट गए। पांच दिन रोहतक में नगर पालिका कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने कहा था कि 7 अगस्त 2024 को सरकार व नगर पालिका कर्मचारी संघ के बीच समझौता हुआ था। इसके बाद सरकार ने अभी तक उन मांगों को पूरा नहीं किया, जिन पर सहमति बनी थी। इसलिए नगर पालिका कर्मचारी संघ ने आंदोलन का निर्णय किया है। इसके तहत दो मई को काले झंडे लेकर प्रदेश स्तर पर नगर निगम, नगर पालिका व नगर परिषदों में प्रदर्शन किया गया। साथ ही सरकार को मांग पत्र भेजा है। 13 व 14 मई को शहरों में उल्टा झाड़ू प्रदर्शन किया जाएग। 16 मई को एक दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल होगी। 20 मई को कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें