फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: चार साल के बच्चे के साथ देर रात तक सुबकती रही महिला, मकान बेचकर गायब हुए ससुराल वाले

गोद में चार साल का बच्चा और आंखों में आंसू। बेबस संध्या में पास कुछ बचा है तो बस यही। सिर छिपाने के लिए छत तक नहीं है। रविवार रात जिस मकान में महिला पूरे अधिकार के साथ रहती थी। सोमवार को उसी के बाहर बैठी यह बेबस मां देर रात तक रोती रही। इसकी न पुलिस ने सुनी न किसी अन्य ने। घर पर भी कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर हाल एकता कॉलोनी निवसी संध्या ने बताया कि सुबह वह काम पर गई थी। दोपहर को लौटी तो घर खाली था। यहां न तो कोई सामान नजर आया और न ही सास-ससुर। पति 15 दिन पहले घर छोड़ कर चला गया। अब सास-ससुर बिस्तर, बर्तन सब समेट कर गायब हो गए। मकान तक नहीं रहा। कुछ लोगों ने अपने ही मकान से मुझे बाहर निकाल कर अपना कब्जा कर लिया। पुलिस के पास गई तो महिला पुलिस कर्मी ने मकान पर कब्जा करने वालों का ही पक्ष लिया। सुनवाई नहीं हुई तो हार कर एसपी से मिलने गए। यहां भी साहब ने कहा, अपनी अर्जी दे दो। इसके बाद भी थाने से मैडम का फोन आया कि पांच बजे तक मकान खाली चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें