प्रदेश का पहला मिक्स्ड टेबल टेनिस टूर्नामेंट फ्रेंड्स स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने रविवार को जीत लिया है। राजकीय स्नातककोत्तर महिला महाविद्यालय में आयोजित पहले मिक्स्ड टेबल टेनिस टूर्नामेंट लीग का रविवार को समापन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त सचिन गुप्ता व आयकर विभाग से संयुक्त आयुक्त हीना गुप्ता ने विजेता टीमों का सम्मानित किया। महाविद्यालय में 3 व 4 जनवरी को टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें जिलास्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा लिया जिसमें 16 टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कोच भावना भावना सैनी ने बताया कि रविवार को फ्रेंड्स स्पोर्ट्स टीटीसी, टाइटन्स टीटीसी बी, श्री राम सेना, प्रो स्टार टीटीसी एसीई अटैकर्स, टीम ग्लेडिएटर टीटीसी, टाइटन्स टीटीसी ए व सिक्स डिग्री प्रोग्रेसिव टीम क्वार्टर फाइनल मैच हुए। इसमें फर्स्ट फ्रेंड्स स्पोर्ट्स टेबल टेनिस क्लब के खिलाड़ी ने जुबिन कुमार, सुहाना सैनी, पारस व अर्णव वर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया।