फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा; लाडो लक्ष्मी योजना में महिलाओं से धोखा, नई-नई शर्त थोंप रही सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि भाजपा ने प्रदेश की महिलाओं को 2100 रुपये का लालच देकर वोट ले लिए। अब लक्ष्मी लाडो योजना में नई-नई शर्तें थोपकर महिलाओं से धोखा किया जा रहा है। वे शुक्रवार को डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। हुड्डा ने कहा कि साल 2024-25 में प्रदेश में 2.13 करोड़ लोग बीपीएल श्रेणी में थे। ऐसे में योजना का लाभ करीब 85 लाख महिलाओं को मिलना चाहिए था, लेकिन वर्तमान में केवल 8 लाख महिलाओं को ही राशि देने की बात कही जा रही है। उसमें भी अब कहा जा रहा है कि महिलाओं को केवल 1100 रुपये मिलेंगे और 1000 रुपये जमा किए जाएंगे। इस पर भी आय की सीमा, बच्चों की शिक्षा तथा कुपोषण जैसी शर्तें थोप दी गई हैं। सरकार जानबूझकर ऐसी शर्तें लगा रही है, जिससे ज्यादातर महिलाएं स्वतः लाभार्थी सूची से बाहर हो जाएं। गलत ज्वाइनिंग दे रही सरकार, पूर्व मुख्यमंत्री को दिया मांग पत्र इससे पहले पंचायत विभाग में कार्यरत सीपीएलओ कर्मियों ने हुड्डा को ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने बताया कि दिसंबर 2023 में उन्होंने सीपीएलओ पद के लिए आवेदन किया था। इसके लिए 1000 रुपये फॉर्म फीस ली गई तथा प्री और मेन्स दोनों परीक्षाएं करवाई गईं। इसके बावजूद अब रिजल्ट के समय भर्ती का स्वरूप बदलकर सीपीएलओ को एएसके ऑपरेटर और एलसीएलओ में भागों में बांट दिया गया। एएसके ऑपरेटर का वेतनमान 6000 रुपये मासिक तथा एलसीएलओ का केवल कमीशन निर्धारित किया गया। कर्मियों को गलत पोस्ट पर जॉइनिंग दी गई जो नियमों के विरुद्ध और असंवैधानिक है। हुड्डा ने कहा कि सरकार को इन कर्मियों की मांगों एवं समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर पूर्व विधायक संतलाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें