फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: स्पेशल गिरदावरी करवाकर 60 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि प्रदेश में 40 प्रतिशत किसानों की फसल पानी में डूब गई है। सरकार स्पेशल गिरदावरी कराकर 60 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दे। वे शनिवार को गढ़ी सांपला-किलोई हलके के गांव पाकस्मा के खेतों में हालात का जायजा लेने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। हुड्डा ने कहा कि मौसम विभाग ने पहले ही अंदेशा जताया था कि अबकी बार सामान्य से ज्यादा बारिश होगी। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने बाढ़ से बचाव के लिए पुख्ता कदम नहीं उठाए। शहर में सीवर साफ नहीं तो खेतों में ड्रेनों की सफाई नहीं कराई। अब भी ड्रेनों के अंदर क्रीकर तक खड़ी हैं। जलनिकासी के लिए पंप सेट नहीं तो कहीं डीजल तक उपलब्ध नहीं है। जलभराव ज्यादा होने के कारण फसलें डूब गई हैं। आगे गेहूं की फसल की भी उम्मीद खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं है। फरीदाबाद नगर निगम में बड़ा घोटाला सामने आया है। रोहतक निगम में अमृत घोटाला सामने आया था। कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है। विधानसभा में कानून व्यवस्था के सवाल पर सरकार कोई जवाब नहीं दे सकी। मौके पर पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी, चक्रवर्ती शर्मा व अन्य कांग्रेसी नेता और ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें