हिसार के जीवन कुंडू हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किसानों और सामाजिक संगठनों ने शुक्रवार को मकड़ौली टोल प्लाजा पर रोहतक-पानीपत रोड पर जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सुबह 11 बजे टोल पर इकट्ठे हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि हत्याकांड को काफी दिन बीत गए हैं, लेकिन अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान टोल पर पुलिस बल तैनात रहा।