फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: धान की आवक बढ़ने से किसान परेशान, नहीं मिल रहे दाम

मंडी मेें धान की आवक बढ़ने के साथ ही किसानोंं की परेशानी बढ़ती जा रही है। बुधवार को खरीद बाधित रहने के चलते किसानों को घाटे में धान बेचना पड़ा। बारिश की मार के बाद से ही किसानाें की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। धान पर पानी लगने से उसके रंग के कारण किसानों की फसल को खरीदने से इंकार किया जा रहा है। ऐसे में किसानों को ओने-पोने दामों में आढ़तियों को फसल बेचनी पड़ रही है। जबकि सरकारी रेट 2389 रुपये है। कई किसानों कहना है कि फसल में नमी सही होने के बाद भी किसानों को घाटे में फसल बेचनी पड़ रही है। अगर ऐसा ही चला तो पेट्रोल लाकर धान को आग लगानी पड़ेगी। सरकार को इसका समाधान करना चाहिए। धान की धीमी उठान के कारण मंडी परिसर में शैड के बाहर ही धान के बैग रखे हैं। ये बारिश आने पर भीग सकते हैं। इस कारण किसानों को भी मंडी की सड़कों पर धान उतारनी व फैलाकर सुखाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें