फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक के मोरखेड़ी में पूर्व सैनिकों ने किया ध्वजारोहण, मेधावियों को किया सम्मानित

सांपला कस्बे के गांव मोरखेड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ पूर्व सैनिक कैप्टन कुलदीप और हवलदार श्रीभगवान लाकड़ा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण प्रस्तुत कर समा बांध दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मास्टर दयानंद सांगवान ने शैक्षणिक सत्र में कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को मेहनत और अनुशासन से आगे बढ़ने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि दयानंद सांगवान ने विद्यालय के विकास के लिए 51 हजार रुपये की नगद राशि भी सहयोग स्वरूप भेंट की। उन्होंने कहा कि शिक्षा में सहयोग करना समाज की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर प्राचार्या सुदेश रानी, अध्यापिकाएं सुमन, कर्मवती, सुषमा, सीमा, मधु, शिक्षक हरिओम, सुरेंद्र, प्रियंका, दीपक सांगवान सहित पूरा स्टाफ, अभिभावक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें